फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। इटकौली गांव के पास बुधवार की सुबह बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। स्थानीय लोगों ने दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सैफुल्लागंज निवासी मोहम्मद सिद्दीक (55) बुधवार की सुबह अपनी पत्नी सरवरी निशा (50) को बाइक पर बैठाकर खेत देखने जा रहे थे। रास्ते में इटकौली गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में मोहम्मद सिद्दीक और सरवरी निशा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना के बाद एसओ गोसाईगंज हरीराम यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसओ ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
गोसाईगंज। सैफुल्लागंज में मोहम्मद सिद्दीक और सरवरी निशा की मौत से कोहराम मचा है। दंपती की मौत की सूचना जैसे ही गांव पहुंची लोग पीड़ित परिवारीजनों को ढांढस बंधाने पहुंच गए। दूसरी ओर तमाम ग्रामीण जिला अस्पताल भी इस उम्मीद से पहुंचे कि शायद दंपती की जान बच गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें