फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कादीपुर-अखंडनगर मार्ग के 1.4 किमी हिस्से का होगा चौड़ीकरण

Wed, 04 Nov 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कादीपुर-अखंडनगर मार्ग 1.4 किमी हिस्सा 10 मीटर चौड़ा और ऊंचा बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने 9.94 करोड़ रुपये की स्वीकृति देते हुए पहली किस्त में 3.48 करोड़ रुपये पीडब्ल्यूडी को आवंटित कर दी है। धनराशि मिलने के बाद विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

अभी तक कस्बे के इस जिला मार्ग पर लग रहे जाम की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने 1.4 किमी हिस्से की मंजूरी दे दी है। बरसात में जलभराव की समस्या को देखते हुए इसे कुछ ऊंचा करने का कार्य भी इसमें शामिल है। अखंडनगर सहित आसपास के जिले जौनपुर व अंबेडकरनगर के सीमावर्ती लोगों का भी आवागमन रोज होता है। पांच से 10 मीटर मार्ग चौड़ा बनने से कस्बे के निकट लगने वाले जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता रवींद्र सिंह आर्या ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरा होने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। इसी वित्तीय वर्ष में कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें