फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंद कर व्यापारियों का प्रदर्शन

Fri, 12 Dec 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। व्यापारी नेता बनवारीलाल कंछल पर हुए जानलेवा हमले व अभद्रता के विरोध में गुरुवार को घोषित बाजार बंदी का जिले में मिला-जुला असर रहा। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में व्यापारी संगठनों ने शहर में जुलूस निकाला। व्यापारी नेताओं ने दुकानें बंद कराई, हालांकि शाम होते-होते ज्यादातर दुकानें खुल गई। व्यापारी नेताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन के चलते सुल्तानपुर में चार और अमेठी में तीन करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल पर लखनऊ में वकीलों द्वारा किए गए जानलेवा हमले व अभद्रता के विरोध में गुरुवार को व्यापारी संगठनों ने बाजार बंदी का एलान किया था। बंदी सफल बनाने के लिए बीते चार दिनों से व्यापारी संगठनों की ओर से बैठक, जनसंपर्क व सभाएं की जा रही थीं। गुरुवार को जिले में बाजार बंदी का असर मिला-जुला रहा। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में व्यापारी संगठनों ने शहर में जुलूस निकाला। चौक से निकला व्यापारियों का जुलूस पूरे शहर में घूमा।
जुलूस के दौरान दुकानें बंद कराई गईं। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में व्यापारी नेता के हमले के आरोपी वकीलों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया गया। घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, सत्येंद्र नाथ, शादाब अंसारी, प्रवींद्र भालोटिया, जय प्रकाश जायसवाल, अरुण जायसवाल, देवेंद्र कुमार आर्य, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त, अलीमुद्दीन, सत्य नारायण मोदनवाल, हिमांशु मालवीय, एजाज अहमद, राजेंद्र कसौंधन समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। वहीं, शाम होते-होते शहर के ज्यादातर दुकानें खुल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें