फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा पर पकड़ा अमेठी का युवक

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भारत-पाक की जैसलमेर सीमा के निकट सेना ने अमेठी के युवक को संदिग्ध दशा में पकड़ लिया। सेना के अधिकारियों के निर्देश पर राजस्थान पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस युवक का ब्यौरा खंगाल रही है। सेना के अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को युवक के पिता से पूछताछ की गई। पकड़ा गया युवक मंदबुद्धि बताया जा रहा है। वह आठ माह पहले घर से कमाने के लिए दिल्ली गया था।
विज्ञापन

पाक सीमा से सटे राजस्थान के जैसलमेर जिले में दो दिन पूर्व सेना के जवानों के हत्थे एक युवक लग गया था। युवक को संदिग्ध मान सेना के जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के बाद सेना ने युवक की छानबीन करने के लिए राजस्थान पुलिस को सौंप दिया। सेना के निर्देश पर राजस्थान पुलिस युवक का ब्यौरा खंगाले में जुटी है। पूछताछ में बताए गए पते के मुताबिक राजस्थान पुलिस ने एसपी अमेठी से युवक के पते व उसके चाल-चलन के बारे में जानकारी मांगी। एसपी के निर्देश पर शनिवार को अमेठी कोतवाली पुलिस युवक के घर मंगलपुर मजरे कोरारी गिरधरशाह पहुंची। पुलिस ने कोतवाली में युवक के पिता शिवशंकर यादव को बुलाकर पूछताछ की और राजस्थान पुलिस के अधिकारियों से बात कराई। युवक के पिता की मानें तो उसका 27 वर्षीय पुत्र अनिल यादव आठ माह पहले घर से कमाने के लिए दिल्ली गया था। पिता की मानें तो अनिल मंदबुद्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें