फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-साइकिल में भिड़ंत दो लोगों की मौत

Sun, 05 Oct 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नारायनपुर गांव के पास शनिवार की रात बाइक और साइकिल के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन उन्हें लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना के वक्त बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

पीपरपुर थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी अरुण यादव (25) शनिवार की शाम भादा गांव के अयूब (28) के साथ बाइक से प्रतापगंज बाजार गया था। दोनों रात करीब नौ बजे घर लौट रहे थे। हाईवे पर स्थित नारायनपुर गांव के पास सामने से आ रहे साइकिल सवार से उनकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में अरुण यादव, अयूब और साइकिल सवार दूधनाथ (40) निवासी नारायनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन तीनों को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही अरुण यादव और दूधनाथ की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराया है। दुर्घटना के वक्त बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। तीसरे घायल को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें