फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी में युवक डूबा तलाश जारी

Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। चौरासी बाबा धाम पर मां व भाई के साथ दर्शन करने गया एक युवक गोमती नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने युवक की तलाश में नदी में गोताखोर उतारा लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी श्याम सुंदर तिवारी की पत्नी कंचन देवी गुरुवार की दोपहर अपने बेटे गणेश तिवारी (22) और मनीष (16) के साथ मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में स्थित चौरासी बाबा धाम पर दर्शन के लिए गई थी। दर्शन से पूर्व गणेश तिवारी गोमती नदी में स्नान कर रहा था तभी वह गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने नदी में गणेश तिवारी की तलाश में गोताखोर उतारा लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार को भी युवक की तलाश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें