सुल्तानपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ के क्षेत्रीय कमेटी के निर्वाचन/त्रैवार्षिक अधिवेशन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नौ सितंबर से शुरू होकर निर्वाचन कार्यक्रम 30 सितंबर को समाप्त होगा। बहुप्रतीक्षित चुनाव कार्यक्रम जारी होने से सरगर्मी बढ़ गई है। क्षेत्रीय शिक्षक प्रतिनिधि चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।
प्राथमिक शिक्षक संघ के सिरवारा रोड स्थित शिक्षक भवन पर जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद दुबे व मंत्री श्रीचंद्र मौर्य के नेतृत्व में बैठक में समस्त विकास क्षेत्र के निर्वाचन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। जिला मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि नौ सितंबर को अखंडनगर, 10 को करौंदीकलां, 11 को कादीपुर, 12 को कुड़वार, 13 को कूरेभार, 13 को जयसिंहपुर, 15 को दोस्तपुर, 16 को दूबेपुर, 22 को धनपतगंज, 24 को पीपी कमैचा, 26 को बल्दीराय, 27 को भदैंया, 29 को मोतिगरपुर और 30 सितंबर को लंभुआ विकास खंड का निर्वाचन निर्धारित किया गया है। सभी निर्वाचन कार्यक्रम संबंधित बीआरसी पर होंगे। अध्यक्ष गंगा प्रसाद दुबे ने बताया कि चुनाव के लिए पर्यवेक्षक/निर्वाचन अधिकारियों को भी नामित कर दिया गया है। निर्वाचन कार्यकम जारी होते ही क्षेत्रीय प्रतिनिधि का चुनाव लड़ने वाले शिक्षक प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है।