फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना पैन कार्ड नहीं मिलेगा वेतन

Mon, 28 Jul 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। आयकर संबंधी विवरण के निस्तारण के लिए ऐसे अधिकारी और कर्मचारी जिनकी वर्ष 2013-14 में आयकर कटौती हुई थी उनका पैन कॉर्ड नंबर मांगा गया है। प्रभारी अधिकारी भूलेख ने समस्त एसडीएम को पत्र भेजकर तीन दिन में सूचना उपलब्ध कराने को कहा है। यह भी कहा गया है कि जो कर्मचारी अपना पैन नंबर नहीं उपलब्ध कराएंगे उनके वेतन भुगतान में बाधा आ सकती है।
विज्ञापन

राजस्व महकमे में कार्यरत ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों से तीन दिन में पैन कार्ड सहित पूर्ण विवरण मांगा गया है जिनके वेतन से पिछले वित्तीय वर्ष में आयकर कटौती हुई थी। प्रभारी अधिकारी भू-लेख बीपी पाल ने समस्त एसडीएम को पत्र जारी कर कहा है कि ऐसे अधिकारियों/कर्मचारियों से पूर्व में ही पैन कार्ड नंबर मांगा गया था। बावजूद इसके किसी भी तहसील से इसकी सूचना नहीं मिली है। उन्होंने एसडीएम से कहा है कि राजस्व महकमे से संबंधित समस्त कार्मिकों जिनका वेतन माह फरवरी 2014 के आहरण के समय आयकर कटौती हुई थी उनका पैन कार्ड नंबर अपने स्तर से प्राप्त करआयकर मेमो सहित विवरण अनिवार्य रूप से तीन दिवस में कार्यालय को उपलब्ध करा दें। यह भी कहा गया है कि ऐसा नहीं होने पर पूरी तहसील के कर्मियों का माह जुलाई का वेतन समय से आहरित नहीं हो पाएगा। इसके लिए संबंधित कार्मिकों के साथ ही एसडीएम भी उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें