फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती से लूट मारी गोली

Sun, 29 Jun 2014 05:31 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। दिनदहाड़े बेखौफ दो बदमाशों ने बाइक सवार दंपती पर तमंचा तान कर सोने की चेन लूट ली। दंपती के विरोध पर लुटेरों ने तमंचे से फायर कर दिया जिससे पत्नी घायल हो गई जबकि पति बाल-बाल बच गया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों लुटेरे तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी दिलीप पांडेय शनिवार की सुबह अपनी पत्नी सरोज के साथ कादीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित विजेथुआ महावीरन धाम दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन के बाद दंपती बाइक से घर लौट रहे थे। वे रास्ते में अखंडनगर थाना क्षेत्र के ब्रह्मबाबा स्थान के पास पहुंचे थे तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। दंपती जब तक कुछ समझते एक युवक ने तमंचा निकालकर दंपती पर तान दिया। युवक ने सरोज के गले से सोने की चेन छीन ली। दंपती ने इसका विरोध किया तो लुटेरे ने तमंचे से फायर झोंक दिया। चेन लूटने के बाद दोनों युवक तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें