फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा जिले का पारा

Tue, 13 May 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में भीषण गर्मी का कहर जारी है। गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान बढ़कर 44.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सोमवान सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दोपहर के समय तेज धूप से सड़कों पर सन्नाटा रहा। चिलचिलाती धूप से बचाव के लिए लोगों को छाता व गमछे का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग ने मंगलवार को तापमान में वृद्धि होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर के समय तेज धूप के प्रभाव से सड़कों पर सन्नाटा दिखाई पड़ने लगा। चिलचिलाती धूप से जनजीवन बेहाल हो गया। गर्मी से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ी। धूप से बचाव के लिए लोगों ने गमछा व छाता का सहारा लिया। दिन भर हुई तेज धूप से अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. शंख माधव तिवारी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 44.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 26.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को तापमान में वृद्धि होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें