सुल्तानपुर। लोकसभा चुनाव की मतगणना 70 टेबलों पर एक साथ होगी। इसमें विधानसभावार 14 टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गणना के साथ एक टेबल एआरओ के लिए रहेगी। प्रशासन मतगणना की तैयारियों में जुटा है। शांतिपूर्ण गणना के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स भी लगाई जाएगी।
लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद जिला प्रशासन मतगणना की तैयारियों में जुटा है। मतगणना के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। शुक्रवार की शाम तक सभी कर्मचारियों को आदेश निर्गत कर दिए गए। मंडी परिषद में गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 15 मेजें लगाई जाएंगी। इसमें एक मेज आरओ/एआरओ की होगी। पांचों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर 70 टेबलों पर मतगणना होगी। पांच टेबल एआरओ के होंगे। आरओ/एआरओ अपने टेबल पर बैठकर गणना पर नजर रखेंगे। प्रत्येक मेजों पर गणना के लिए चार गणना कर्मी एवं एक सुपरवाइजर होगा। अन्य अधिकारी भी परिसर में घूमकर गणना पर नजर रखेंगे। प्रत्येक मेजों पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर भी लगाए जाएंगे।
इनसेट
16 मई को होगी मतगणना
मंडी परिषद में बनाए गए मतणना केंद्र में 16 मई को सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना कार्य समाप्ति तक चलेगा। मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में 13 व 14 मई को होगा। जिला विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि 13 मई को मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण दो पालियों में तथा 14 मई को माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण एक पाली में होगा।
इनसेट
सुरक्षा के होंगे पर्याप्त बंदोबस्त
उप जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णलाल तिवारी ने बताया कि मतगणना के लिए मंडी परिषद में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। ग