फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ही निपटा लें बैंकों में जरूरी काम

Mon, 05 May 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर(ब्यूरो)। मंगलवार से लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा। मतदान के दिन सात को बैंक बंद रहेंगे। ज्यादातर बैंक कर्मियों की चुनाव में ड्यूटी लगने से इसके छह और आठ मई को बैंकों का कामकाज प्रभावित रहेगा। उपभोक्ताओं को सोमवार को ही बैंकों का कामकाज निपटाना होगा।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर समेत ज्यादातर अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। हर बैंक शाखाओं में महिलाओं और कुछ वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी को चुनावी ड्यूटी से मुक्त रखा गया है। इन्हीं के जिम्मे बैंकाें का कामकाज रहेगा। चुनावी ड्यूटी के लिए छह को बैंक कर्मचारी व अधिकारी पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो जाएंगे। सात को मतदान के दिन बैंक बंद रहेंगे। चुनाव ड्यूटी करने वाले बैंक कर्मियों की आठ मई को छुट्टी रहेगी। छह और आठ मई को बैंकों में कर्मचारियों की कमी के चलते कामकाज प्रभावित रहेगा। इसलिए सोमवार को भी उपभोक्ताओं को बैंकों के जरूरी कामकाज निपटाना होगा। बैंक यूनियन के नेता अरुण कुमार ने बताया कि चुनाव कार्य महत्वपूर्ण है। बड़ी संख्या में कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगने से बैंकों का कामकाज प्रभावित होगा। बावजूद इसके जो भी कर्मचारी रहेंगे उपभोक्ताओं का पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें