फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदेव के कार्यक्रम की अनुमति निरस्त

Mon, 28 Apr 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। योग दीक्षा व राष्ट्रनिर्माण सभा के बैनर तले स्वामी रामदेव का दो दिवसीय जिले का दौरा खटाई में पड़ गया है। कार्यक्रम के लिए दी गई अनुमति रविवार को प्रशासन ने निरस्त कर दी। इसके पीछे स्वामी रामदेव की ओर से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दलितों को लेकर की गई अशोभनीय टिप्पणी को माना जा रहा है। कांग्रेसियों ने स्वामी रामदेव के विरोध का ऐलान किया था। बाबा रामदेव के दौरे में दूसरे दिन शहर के रामलीला मैदान में निशुल्क योग शिविर का आयोजन भी शामिल था।
विज्ञापन

स्वामी रामदेव का 30 अप्रैल से दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आने का कार्यक्रम तय था। दौरे के पहले दिन योग दीक्षा व राष्ट्रनिर्माण सभा के बैनर तले जिले के मुसाफिरखाना, तिलोई, सलोन व गौरीगंज में कार्यक्रम भी तय हो गया था। दूसरे दिन एक मई को शहर के रामलीला मैदान में निशुल्क योग शिविर का आयोजन उनके कार्यक्रम का हिस्सा था। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह ने प्रशासन से स्वामी रामदेव के कार्यक्रम के लिए बाकायदा अनुमति भी ले ली थी। इसी बीच रामदेव ने दलितों को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल पर अशोभनीय टिप्पणी कर दी जिससे मामला बिगड़ गया और उनके दौरे पर संकट के बादल मंडराने लगे। एसडीएम आरडी राम ने कार्यक्रम की अनुमति निरस्त करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें