फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में अधिवक्ता समेत चार की मौत

Tue, 17 Dec 2013 05:43 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी/सुल्तानपुर। इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक अधिवक्ता समेत चार लोगों की अलग-अलग सड़क हादसों में मौत हो गई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अधिवक्ता के दोनों घायल साथियों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर किया गया। अन्य घायलों को जिले के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अमेठी जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए हादसे में हाई कोर्ट के अधिवक्ता इंद्रेश कुमार यादव (35) की मौत हो गई। उनके साथी सर्वेश कुमार यादव (36) निवासी छविया थाना खजनी और किरन कुमार यादव (38) निवासी गोलघर जिला गोरखपुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब अधिवक्ता की होंडा सिटी कार (यूपी32बीडब्ल्यू-4278) सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। गोरखपुर जनपद में खजनी थाना क्षेत्र के परसरामपुर पूरे ओझा गांव निवासी इंद्रेश कुमार यादव अपने दोस्त सर्वेश व किरन के साथ कार द्वारा इलाहाबाद से गोरखपुर जा रहे थे। उनकी कार पीपरपुर थानान्तर्गत दुर्गापुर बाजार के पास सड़क पर खड़े ट्रक (यूपी32एएन-1680) में पीछे से घुस गई। इस हादसे में अधिवक्ता इंद्रेश की मौके पर ही मौत हो गई। सर्वेश व किरन को गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
मुसाफिरखाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित माना मदनपुर मोड़ के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर मोपेड सवार संदीप (22) और राकेश (21) की मौत हो गई। दोनों करीब सौ मीटर तक मोपेड सहित ट्रक में फंस कर घिसटते रहे। कस्थुनी पश्चिम गांव निवासी संदीप और राकेश हादसे के वक्त मुसाफिरखाना बाजार जा रहे थे। युवक क्षेत्र में ही फास्ट फूड का ठेला लगाते थे। पुलिस ने ट्रक (यूपी50एफ-0517) को कब्जे में लेने के साथ चालक सुक्खू निवासी पीएनपुर जिला आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कादीपुर इलाके में मझगवां गांव के पास सोमवार की सुबह बारातियों से भरी जीप और ट्रक के बीच आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जीप सवार शफीक (35) निवासी भीटी पहाड़पुर थाना कादीपुर की मौके पर ही मौत हो गई। महेंद्र विंद (23) निवासी अशोकपुर, लाल बहादुर (14) पुत्र ईश नारायण, मुकेश कुमार (18), ईश नारायण (40), रघुवीर (30) निवासी जैनुदपुर, राम कुमार (22) निवासी पूरे बेचू खां, थाना सरपतहा जिला जौनपुर, टुनटुन (32) व रामचंद्र (30) निवासी मगरसनकलां थाना करौंदीकलां जिला सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कादीपुर में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने ईश नारायण और रामचंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी नौ लोग मुड़िलाडीह गांव से बारात में अंबेडकरनगर गए थे। सोमवार सुबह वहां से लौटते समय जीप (यूपी50डी-8133) व ट्रक में (यूपी44टी-4676) भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें