फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती के दो अभ्यर्थियों समेत तीन की हादसों में मौत

Mon, 16 Dec 2013 05:44 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा के दो अभ्यर्थियों समेत तीन लोगों की रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में मौत हो गई। दुर्घटनाओं में दो युवक घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। परीक्षा देने जा रहे एक युवक को ट्रक ने रौंद दिया तो परीक्षा के बाद लौट रही युवती की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गई। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत के बाद करीब आठ घंटे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

लंभुआ थानान्तर्गत कामापुर गांव निवासी राम सागर यादव का पुत्र सुनील यादव (20) रविवार सुबह पुलिस भर्ती की परीक्षा देने जा रहा था। उसका सेंटर अमेठी जिले में पड़ा था। वह बाइक से दोस्त अनिल कुमार (26) पुत्र अशोक निवासी ओझा का पुरवा थाना पीपरपुर जिला अमेठी के साथ घर से निकला। बेदूपारा गांव के पास ट्रक (यूपी65सीटी-4695) ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है। पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही अंजू (21) की धम्मौर थाना क्षेत्र में हुए हादसे में मौत हो गई। उसका साथी बाइक सवार श्रेय गंभीर रूप से घायल हुआ है। अमेठी जनपद में जगदीशपुर थानान्तर्गत मड़वा गांव निवासी राजाराम की पुत्री अंजू गांव के ही श्रेय पुत्र सुधीर के साथ पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए सुल्तानपुर गई थी। परीक्षा का बाद बाइक से लौटते समय धम्मौर क्षेत्र में दादूपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में अंजू की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल श्रेय को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। लंभुआ क्षेत्र में बेदूपारा गांव के पास रविवार की सुबह जालंधर से हरी मटर लादकर कोलकाता जा रहे ट्रक (पीबी10डीए-1267) और एक अन्य ट्रक (यूपी22टी-5266) के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मटर लदे ट्रक के चालक आशुतोष उर्फ लकी निवासी लुधियाना की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया जिससे करीब आठ घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवाया तब जाकर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें