फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से तीन घरों में आग

Sun, 15 Dec 2013 05:43 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर से सटे बलुहा गांव में शनिवार दोपहर बाद शॉर्ट सर्किट से लगी आग से तीन मकान जल गए। ग्रामीणों की मदद से फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान
विज्ञापन

हुआ है। कोतवाली नगर क्षेत्र के बलुहा गांव निवासी रूरू निषाद के छप्पर के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर रामकृपाल और सुरेश निषाद के मकान भी जलने लगे। ग्रामीण इसकी सूचना फायर कर्मियों को देते हुए आग बुझाने में जुट गए। सूचना के बाद पहुंचे फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़ितों की मानें तो आग से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें