फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने हड़पे 80 लाख रुपये

Wed, 11 Dec 2013 05:43 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। समग्र लोहिया गांवों में स्वच्छ शौचालय का निर्माण कराए बिना ही करीब 80 लाख रुपये ग्राम प्रधानों एवं वीडीओ ने निकाल लिये। खाते से निकाली गई धनराशि के सापेक्ष निरीक्षण में शौचालयों का निर्माण नहीं पाए जाने पर चारों ग्राम प्रधान को निलंबित कर दिया गया है। वहां के चारों वीडीओ के निलंबित का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

यह गड़बड़ी कूरेभार ब्लॉक के चांदपुर सैदोपट्टी, अखंड नगर विकास खंड के डोमापुर, करौंदीकलां के शोधनपुर व कुड़वार के मीरापुर गांव में हुई है। पंचायतराज विभाग की मानें तो चारों गांवों में स्वच्छ शौचालय निर्माण के लिए गत वित्तीय वर्ष में 1.30 करोड़ रुपये दिए गए थे। इनमें चांदपुर सैदोपट्टी को 46 लाख, मीरापुर को 30, शोधनपुर को 18 व डोमापुर को 36 लाख रुपया मनरेगा एवं निर्मल भारत अभियान के तहत दिए गए। चारों ग्राम प्रधानों एवं वीडीओ ने लक्ष्य के मुताबिक शौचालय बनाए बिना ही खाते से सारा पैसा निकाल लिया। लक्ष्य के मुताबिक शौचालय निर्माण कार्य पूरा होने पर छानबीन में चारों गांवों का गोलमाल सामने आया। पंचायतराज विभाग की मानें तो चारों गांवों के ग्राम प्रधानों एवं वीडीओ ने मिलकर बिना शौचालय का निर्माण कराए ही करीब 80 लाख रुपया खाते से निकाल लिए। इस पर जिला पंचायतराज अधिकारी ने डीएम को कार्रवाई की संस्तुति समेत रिपोर्ट भेजी। डीएम ने चांदपुर सैदोपट्टी के ग्राम प्रधान शकील अहमद, मीरापुर के प्रधान शिवबहादुर, शोधनपुर की प्रधान शशिबाला व डोमापुर की प्रधान कमला देवी को निलंबित कर दिया। चांदपुर सैदोपट्टी के ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) राम विलास यादव व डोमापुर के विनोद सिंह, मीरापुर के ग्राम पंचायत अधिकारी शिवबहादुर व शोधनपुर के विजय कुमार दुबे को निलंबित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है। डीपीआरओ हरिकेश बहादुर ने बताया कि प्रकरण में सभी से जवाब भी मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें