फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरव्यू स्थगित, भड़के निशक्त

Sat, 26 Oct 2013 05:39 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। निशक्तों के लिए आरक्षित सफाई कर्मी के पदों के लिए होने वाला साक्षात्कार शुक्रवार को अचानक स्थगित कर दिया गया। इंटरव्यू स्थगित होने से अभ्यर्थी आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। सीडीओ की ओर से जल्द ही दूसरी तिथि घोषित करने की बात पर भी अभ्यर्थी शांत नहीं हुए। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम ने आक्रोशित अभ्यर्थियों को शांत कराया।
विज्ञापन

बीते दिनों सफाई कर्मियों के 35 पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित करके निशक्त बेरोजगारों से आवेदन पत्र मांगे गए थे। 35 पदों के लिए कुल 606 अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किए लेकिन इनमें से मात्र 207 ही पद के लिए उपयुक्त पाए गए। फार्मों की छंटनी व फीडिंग कार्य पूरा होने के बाद सीडीओ ने इनके साक्षात्कार की तिथि नियत की थी। 25 अक्तूबर को 104 व 26 अक्तूबर को 103 आवेदकों का पहले ब्लॉक परिसर में प्रैक्टिकल और दोपहर बाद विकास भवन में अधिकारियों की कमेटी को इंटरव्यू लेना था। शुक्रवार को बुलाए गए 104 अभ्यर्थियों में से मौके पर पहुंचे 69 आवदेक ब्लॉक परिसर में प्रैक्टिकल हेतु इंटरव्यू देने के लिए विकास भवन पहुंचे तो पता चला कि साक्षात्कार स्थगित हो गया। अभ्यर्थियों ने कारण पूछा तो जिम्मेदार अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। इस बात पर सभी अभ्यर्थी भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा सुनने के बाद बाहर आए सीडीओ बसंतराम प्रजापति ने उन्हें समझाने-बुझाने की कोशिश की लेकिन वे शांत नहीं हुए। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने अभ्यर्थियों को किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें