फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिला मकान ढहा, मां-बेटी की मौत

Fri, 27 Sep 2013 05:37 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। शुकुल बाजार मोड़ के समीप स्थित दो मंजिला मकान गुरुवार की सुबह भरभरा कर ढह गया जिसमें दबकर मां और बेटी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरी बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खैरातपुर गांव निवासी रईस अहमद परिवार समेत करीब 10 वर्षों से पालपुर गांव के समीप शुकुल बाजार मोड़ पर स्थित सुहैल हैदर वारसी के दो मंजिला मकान में रहते हैं। रईस अहमद दिल्ली में पेंटिंग का काम करते हैं, जबकि पत्नी बच्चों के साथ मकान में रहती थी। गुरुवार की सुबह मकान में रईस की पत्नी अफसरजहां (48), बेटी नगमा बानो (20) और सीमा (13) मौजूद थीं। करीब पौने सात बजे अचानक दो मंजिला मकान भरभरा कर ढह गया। मकान का मलबा बगल में स्थित एकता आदर्श विद्यालय में भी गिरा। स्थानीय लोगों की चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर मां और बेटियों को बाहर निकाला लेकिन तब तक अफसरजहां और नगमा बानों की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल सीमा को लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। एसडीएम मुसाफिरखाना महेंद्र कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें