फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी से 50 हजार रुपए की ठगी

Fri, 27 Sep 2013 05:37 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। जाफरगंज बाजार में एक किराना व्यवसायी से ठगी का मामला प्रकाश में आया है। क्वालिस सवार छह लोगों ने काली मिर्च का सौदा कर गेहूं की पैक बोरियां देकर 50 हजार रुपये लिए और चलते बने। पीड़ित व्यवसायी ने जब बोरी की जांच की तो ठगे जाने का पता चला।
विज्ञापन

कमरौली थाना क्षेत्र के जाफरगंज बाजार में व्यवसायी रामेश्वर किराने की दुकान करते हैं। बुधवार की शाम क्वालिस पर सवार छह लोग दुकान पर पहुंचे और रामेश्वर से काली मिर्च खरीदने की बात कही। युवकों ने चार बोरी काली मिर्च उतारकर व्यवसायी को चेक कराया। युवकों का व्यवसायी से चार सौ बीस रुपये प्रति किलो के हिसाब से चार बोरी का 67 हजार दो सौ रुपये तय हुआ। व्यवसायी ने युवकों से 50 हजार रुपये अभी लेने और शेष गुरुवार को देने की बात कही। क्वालिस सवार युवक व्यवसायी की बात मान गए। व्यवसायी जैसे ही युवकों को रुपये देने के लिए दुकान के अंदर गया तो काली मिर्च से भरी बोरी युवकों ने गेहूं कीबोरी से बदल दी। दुकान से निकलने के बाद व्यवसायी ने युवकों को 50 हजार रुपये देकर दूसरे दिन बुलाया। युवकों के जाने के बाद रामेश्वर ने बोरी को दुकान के किनारे रख दिया। रात में व्यवसायी ने जब बोरी खोली तो उसमें गेहूं निकला। व्यवसायी को ठगे जाने की बात सुनकर आसपास के व्यवसायी भी पहुंच गए। हालांकि व्यवसायी ने इस मामले की कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें