फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-ट्रक की भिड़ंत, दो युवक घायल

Thu, 26 Sep 2013 05:37 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कंजास गांव के पास कार-ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार दो युवकों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कंजास गांव के समीप बुधवार शाम कार-ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने कार में फंसे दो युवकों को बाहर निकाला और उन्हें सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया। जहां दोनों की पहचान सुनील कुमार यादव (24) पुत्र भगवानदास यादव निवासी पिंडारा थाना मुसाफिरखाना और हरिकेश (35) निवासी रामगंज थाना पीपरपुर जिला अमेठी के रूप में की गई। घायलों की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें