फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी से दिनदहाड़े एक लाख की लूट

Fri, 27 Sep 2013 05:37 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवसायी से दिनदहाड़े एक लाख की लूट
विज्ञापन

अखंडनगर (सुल्तानपुर)। बाइक सवार दो बदमाशों ने गुरुवार को दिनदहाड़े दवा व्यवसायी से एक लाख रुपए लूट लिए। व्यवसायी बैंक से रुपए निकालकर लौट रहा था। बदमाशों ने उसे सुनसान रास्ते में घेरा और तमंचे से धमकाकर नकदी लूटी। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर वाहनों की तलाशी कराई लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

लूट की यह घटना मंगरू प्रसाद प्रजापति के साथ भैरवपुर गांव के नजदीक हुई। जौनपुर जिले के बीबीगंज निवासी मंगरू अखंडनगर थाना क्षेत्र के अलीपुर बाजार में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। गुरुवार की सुबह वह बनगवांडीह स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से रुपये निकालने गए थे। मंगरू बैंक से निकाले गए एक लाख रुपए डिक्की में रखकर बाइक से दुकान लौट रहे थे। रास्ते में भैरवपुर गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें पीछे से टक्कर मारकर गिरा दिया। अचानक हुई इस घटना के बारे में मंगरू जब तक कुछ समझ पाते बदमाशों में एक ने तमंचा निकालकर तान दिया। जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने मंगरू को चुप करा दिया और बाइक की डिक्की में रखे एक लाख रुपये निकाल लिए। लुटेरे तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित व्यवसायी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों के भागने की दिशा में घेराबंदी कराई। तलाशी अभियान चलाया लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया। एएसपी देवेंद्र पीएन पांडेय ने घटनास्थल निरीक्षण किया और व्यवसायी से लुटेरों के हुलिया व उनकी बाइक के बारे में जानकारी की। इंस्पेक्टर रामपाल सिंह के मुताबिक व्यवसायी की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें