फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को बंधक बना गैंगरेप

Sun, 08 Sep 2013 05:36 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। युवती को बंधक बनाकर छह दिनों तक दो सगे भाइयों ने गैंगरेप किया। शनिवार देर शाम ग्रामीणों ने लड़की को मुक्त कराते हुए आरोपी भाइयों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं पुलिस युवती के साथ गैंगरेप की बात से इंकार कर रही है, लेकिन पीड़िता का मेडिकल अभी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

लंभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती रक्षा बंधन पर अपने ननिहाल आई थी। एक सितंबर की शाम युवती शौच के लिए खेत गई थी। इसी बीच गांव के ही दो सगे भाइयों ने उसे दबोच लिया और अपने नलकूप पर बंधक बना लिया। दोनों भाई युवती के साथ छह दिनों तक दुष्कर्म करते रहे। शनिवार शाम ग्रामीणों को नलकूप भवन के अंदर से लड़की के रोने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीण अंदर पहुंचे तो एक युवती चारपाई से बंधी मिली। ग्रामीणों ने युवती का हाथ पैर खोला तो उसने आपबीती सुनाई। इस बीच दोनों सगे भाई भी नलकूप पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और लंभुआ पुलिस को सौंप दिया। युवती की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है। इस बाबत एसओ लंभुआ केके गुप्ता ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला युवती को छह दिनों से बंधक बनाकर मारने-पीटने का प्रकाश में आया है। उन्होंने गैंगरेप की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें