फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

Sun, 08 Sep 2013 05:36 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश करते हुए पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन

एसपी ने नगर कोतवाल जितेंद्र गिरि के नेतृत्व में टीम गठित की थी। शनिवार को कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सचिन राठी को सूचना मिली कि सौरमऊ क्रॉसिंग के पास चोरी की बाइकों की खरीद-फरोख्त होने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस सौरमऊ क्रॉसिंग के पास पहुंच गई। इस दौरान चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। लुटेरों की पहचान राहुल पाठक निवासी सराय अचल, मो. याकूब उर्फ गुड्डू निवासी हनुमानगंज, कमलेश मिश्र उर्फ रिंकू निवासी सौरमऊ थाना कोतवाली देहात, अंबे प्रसाद यादव निवासी पलिया थाना धम्मौर के रूप में हुई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बाइकें बरामद की। दूसरी तरफ केएनआईटी के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने विवेक कुमार तिवारी निवासी विनोबापुरी थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एक बाइक बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें