फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक पर रेप के प्रयास का केस दर्ज

Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। विद्यालय की रसोइया के साथ प्रधानाध्यापक ने दुराचार का प्रयास किया। पुलिस ने जब पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट नहीं दर्ज की तो महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लंभुआ थाना क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में यादवेंद्र सिंह प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि बीते तीन दिसंबर 2012 को विद्यालय की रसोइया को यादवेंद्र सिंह ने अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। रसोइया ने किसी तरह भाग कर अपनी आबरू बचाई। पीड़िता तहरीर लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इससे आहत महिला ने न्यायालय की शरण ली। अदालत ने महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। एसओ केके गुप्ता ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी प्रधानाध्यापक यादवेंद्र सिंह के खिलाफ रेप के प्रयास व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें