फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली नोटों के साथ इनामी बंदी

Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। जिले की शिवरतनगंज पुलिस ने शनिवार देर रात पांच हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने पांच-पांच सौ रुपये के बीस जाली नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात शिवरतनगंज एसओ जेएन शुक्ल को चिलौली गांव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर एसओ, एसआई वीरेंद्र मिश्र, एसआई अजय कुमार सिंह व सिपाही अनिल प्रताप सिंह, मनोज सिंह, शशिकांत दुबे और लल्लन प्रसाद के साथ मौके पर पहुंचे। अपने को पुलिस से घिरा देख संदिग्ध भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ा तो उसकी पहचान गांव लखनापुर थाना कोठी जिला बाराबंकी के पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश रामू वर्मा उर्फ सर्वेश के रूप में हुई। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से पांच-पांच सौ के 20 जाली नोट (दस हजार रुपये) बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें