फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हमलावरों की बाइक फूंकी

Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर। मामूली विवाद में सोमवार को खेत में काम कर रहे सगे भाइयों पर लाठी-डंडे से लैस करीब 12 लोगों ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हमलावरों को दौड़ा लिया। भागने के प्रयास में हमलावरों की दो बाइकें मौके पर ही छूट गईं, जिन्हें ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया। मारपीट में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा फूंकी गई मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन

पीपरपुर थाना क्षेत्र के अलिया का पुरवा मजरे त्रिसुंडी निवासी रामगोपाल सरोज पुत्र रामहर्ष का भीखीपुर गांव निवासी लल्लू यादव पुत्र राम किशोर से मामूली बात को लेकर बीते आठ दिसंबर को विवाद हुआ था। सोमवार को दिन में करीब तीन बजे राम गोपाल करीब 12 लोगों के साथ भीखीपुर गांव पहुंचा, जहां खेत में लल्लू यादव अपने भाई अरविंद के साथ काम कर रहा था। दबंगों ने दोनों भाईयों को खेत में ही घेरकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। दोनों भाइयों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे और हमलावरों को दौड़ा लिया। ग्रामीणों से बचने के प्रयास में हमलावर मौके पर दो मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। लल्लू और अरविंद की पिटाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों बाइकों को फूंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें