फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से नौकर ने उड़ाए 4 लाख

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नौकर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गृहस्वामी के बैंक खाते से तीन लाख 96 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। एटीएम कार्ड से घटना को अंजाम देने का खुलासा होने पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के एमजीएस चौराहा (सिविल लाइन एक) निवासी शिक्षक डॉ. हेमंत कुमार पांडेय मेरठ में कार्यरत हैं। बीते दिनों से उनके पिता की तबीयत खराब चल रही। पिता की देखरेख के लिए डॉ. हेमंत ने घर पर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सलाहपुर गांव निवासी राधेश्याम यादव के पुत्र संजय कुमार यादव को नौकर रखा था। पिता के खर्च के लिए डॉ. हेमंत ने जॉइंट खाता खुलवाया था, जिसमें चार लाख 75 हजार रुपये जमा करवाए थे। शिक्षक की अनुपस्थिति में संजय ही उनके खाते से एटीएम कार्ड से पैसा निकालता था। इस बीच संजय ने अपने सहयोगियों की मिलीभगत से एटीएम से तीन लाख 96 हजार रुपये निकाल लिया और फरार हो गया। बैंक से रुपये निकालने के लिए जब शिक्षक डॉ. हेमंत यूको बैंक गए तो उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से रुपये निकाल लिए गए हैं। बैंक से पूछताछ में एटीएम से कई बार में रुपये निकालने की बात सामने आई। पुलिस ने डॉ. हेमंत की तहरीर पर संजय कुमार यादव समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर कोतवाल जितेंद्र गिरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें