फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 112 सड़कों का होगा नवीनीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। अरसा पूर्व से जर्जर पड़ीं जिले की 112 सड़कों का जल्द ही नवीनीकरण होगा। इन सड़कों के नवीनीकरण पर 27.3 करोड़ रुपये की लागत आएगी। शासन से स्वीकृत धनराशि की कॉशन मनी मिलने के बाद शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी कार्यालय में शिलान्यास समारोह आयोजित हुआ। समारोह में राज्यमंत्री सुरेश पासी के साथ ही जिले के सभी विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन



जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में अरसा पूर्व निर्मित 112 सड़कें (कुल लंबाई 242.46 किलोमीटर) काफी दिनों से क्षतिग्रस्त थीं। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय व निर्माण खंड ने इन सड़कों का सर्वे करवाकर अनुमानित आगणन 27 करोड़ तीन लाख 61 हजार रुपये समेत पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी थी।


इस प्रस्ताव पर मुहर लगाने के साथ ही बृहस्पतिवार देर रात कॉशन मनी भी जारी कर दी। शिलान्यास समारोह में राज्यमंत्री सुरेश पासी, तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह व अमेठी विधायक गरिमा सिंह के अलावा पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन आरके चौधरी, निर्माण खंड के एक्सईएन ज्ञानेंद्र लाल व पीएमजीएसवाई खंड के एक्सईएन केके श्रीवास्तव समेत कई अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन



शासन की ओर से स्वीकृत नवीनीकरण के सर्वाधिक काम अमेठी विधानसभा क्षेत्र में होंगे। अमेठी में नौ करोड़ 84 लाख 45 हजार रुपये की लागत से 49 सड़कों, गौरीगंज में छह करोड़ 63 लाख 73 हजार रुपये की लागत से 25 सड़कों, जगदीशपुर में चार करोड़ 37 लाख 65 हजार रुपये की लागत से 20 सड़कों और तिलोई में छह करोड़ 17 लाख 78 हजार रुपये की लागत से 18 सड़कों का नवीनीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें