400 मीटर दौड़ में अभिषेक-अंशिका अव्वल
क्रासर-
कबड्डी में पंडरे की टीम रही विजेता
फोटो संख्या-7
अमर उजाला ब्यूरो
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। विकास खंड क्षेत्र के पंडरे उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अभिषेक व बालिका वर्ग में अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में पंडरे की टीम विजेता रही। विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
सोमवार को धनपतगंज विकास खंड क्षेत्र के पंडरे उच्च प्राथमिक विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि सज्जू ने देवी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। प्रतियोगिता मे पंडरे न्याय पंचायत संकुल के छह उच्च प्राथमिक व दस प्राइमरी के बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इस दौरान 100 मीटर की दौड़ में विनीत, 200 मीटर में शुभम, 400 मीटर में पंडरे विद्यालय के अभिषेक ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग से दौड़ प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर में खुशी राम, 200 मीटर में श्याम, 400 मीटर में अंशिका ने जीत हासिल की। कबड्डी में जूनियर बालिका वर्ग से पंडरे की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज कराई। कार्यकम व्यवस्था में खेल प्रशिक्षक अमित कुमार द्विवेदी, सुनील, देवेंद मिश्र, सुरजीत कुमार, श्रीकांत, संदीप यादव, दिलीप कुमार, अरविंद कुमार सिंह, विजय तिवारी तथा बीडीसी सदस्य नंद किशोर समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।