फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौहनापुर में विकसित होगी हरित पट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौहनापुर में विकसित होगी हरित पट्टी
विज्ञापन

क्रासर
डीएम ने पौधरोपण कर किया कार्यक्रम का शुभांरभ

फोटो संख्या-22
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। जिले को हरा-भरा बनाने की कवायद में जुटे जिला प्रशासन ने चौहनापुर में हरित पट्टी विकसित करने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए शुक्रवार को डीएम ने चिह्नित स्थल पर पौध रोप कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। पौधरोपण के बाद डीएम ने वन विभाग व नगर पालिका परिषद गौरीगंज को पौधों को नियमित निगरानी करने का आदेश देते हुए गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

पर्यावरण संतुलन बनाने तथा शासन के आदेश पर जिले को हरा-भरा बनाने की कोशिश में जुटे जिला प्रशासन ने गौरीगंज नगर पालिका परिषद क्षेत्र के चौहनापुर में हरित पट्टी विकसित करने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए शुक्रवार को डीएम योगेश कुमार ने एसडीएम मोतीलाल, ईओ नगर पालिका विजयकांत पांडेय व वरिष्ठ लिपिक चंद्रशेखर के साथ चिह्नित आठ हेक्टयर में पौधरोपण कर 15,000 पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पौधरोपण के बाद डीएम ने नगर पालिका परिषद व वन विभाग को चिह्नित स्थल की बैरिकेडिंग करवाने के साथ ही पौधों की नियमित निगरानी करने का आदेश दिया। उन्होंने पौधों की देखरेख में कमी तथा गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें