पुुण्यतिथि पर याद किए
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
सुल्तानपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 64वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को भाजपाइयों ने गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन संघर्षों पर चर्चा की। इसके पूर्व उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
शुक्रवार को भाजपा कार्यकताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 64 वीं पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी के पूर्व भाजपाइयों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्घासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के क्षेत्रीय महामंत्री रामचंद्र मिश्र ने कहा कि डॉ. मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक व सिद्घांतों के पक्के थे। भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने कहा कि भारतीय इतिहास में डॉ. मुखर्जी की छवि कर्मठ और जुझारू व्यक्ति की थी। हमें उनके आदर्शों व सिद्घांतों का अनुसरण करना चाहिए। इस मौके पर कृपाशंकर मिश्र, अखिलेश जायसवाल, अजय सिंह, संजय सिंह सोमवंशी, मनोज चतुर्वेदी, अंकित अग्रहरि, जयंत सिंह, दिलीप अग्रहरि, देवेश सागर कसौधन समेत कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के लिए अधिकारी नामित
सुल्तानपुर। डीएम हरेंद्रवीर सिंह ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह पर जनपद में होने वाले तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए नोडल व सह नोडल अधिकारी को नामित किया है। ब्लॉक मुख्यालय पर होने वाले आयोजन में सभी खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का नोडल अधिकारी एनआरएलएम, पीडब्लूडी के एक्सईएन, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीआईओएस, बीएसए समेत अन्य अधिकारियों को नामित किया है।
बब्लू बने जिलाध्यक्ष
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ का जिलाध्यक्ष बब्लू वाल्मीकि को मनोनीत किया गया है। बब्लू वाल्मीकि शहर के सिरवारा रोड के रहने वाले है। उनके मनोयन की जानकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश वाल्मीकि ने दी।