फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिचकोले खाती रही ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कई पोलिंग बूथों पर ईवीएम खराबी से मतदान प्रभावित
विज्ञापन



सुल्तानपुर। दो माह से चल रही तैयारियों के बाद रविवार को मतदान शुरू हुआ तो ईवीएम धोखा देने लगी। सुबह सात बजे ही ईवीएम की खराबी से जिले में कई स्थानों पर मतदान बाधित हो गया।


रिजर्व में रखी मशीनों को लगाकर कुछ बूथों पर मतदान शुरू कराया गया। जबकि कुछ जगह इंजीनियरों ने पहुंचकर ईवीएम को ठीक किया। ईवीएम की खराबी से वोटरों के उत्साह को झटका लगा है।
विज्ञापन



मतदान के लिए दो माह से ईवीएम दुरुस्त करने का कार्य चल रहा था। ईवीएम दुरुस्त करने के लिए इंजीनियर बुलाए गए थे। इसके बाद भी रविवार को जब मौका आया तो ईवीएम ने धोखा देना शुरू कर दिया। सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 336 पर ईवीएम खराब होने से समय से मतदान शुुरू नहीं हो सका।

बाद में ईवीएम बदलने पर भी दिक्कत बनी रही। इसे लेकर मतदाताओं व मतदान कर्मियों में नोकझोंक भी हुई। खैरहा बूथ संख्या-329 में भी ईवीएम बदलनी पड़ी।


बूूथ संख्या 330 पर भी ईवीएम खराबी की वजह से करीब एक घंटे 40 मिनट विलंब सेे मतदान शुरू हो सका। इसी विधानसभा क्षेेत्र के शुकुल दुलैचा के बूथ संख्या 312, 313 व 314 पर ईवीएम की खराबी से मतदान करीब डेढ़ घंटे बाधित रहा।


साढ़े आठ बजे ईवीएम सही होने पर मॉकपोल कराकर मतदान शुरू कराया गया। सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 170 बिंदवन में भी ईवीएम खराब होने से करीब 55 मिनट बाद मतदान शुरू हो सका।


बूथ संख्या 163 पर ईवीएम की खराबी से 45 मिनट मतदान बाधित रहा। इसी विधानसभा क्षेत्र के सेउर में ईवीएम खराबी सेे मतदान बाधित हुआ। ईवीएम खराब होने से भवानीपुर बूथ संख्या 176 पर 20 मिनट और पहाड़पुर सराय भीखम बूथ संख्या 297 पर एक घंटे विलंब से मतदान शुरू हुआ।


इसौली विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 216 कुड़वार और बूथ संख्या 198 ग्रेंट कुड़वार पर ईवीएम खराबी से करीब एक घंटे बाद मतदान शुरू हो सका। वहीं, कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 71 करपी में ईवीएम खराबी से मतदान 15 मिनट प्रभावित रहा।


बूथ संख्या 373 कल्याणपुर में कोई बीएलओ ही नहीं मौजूद था। बूथ संख्या 96, 97 कटघरा, नरायनपारा में ईवीएम खराबी से 15 मिनट बाद मतदान शुरू हो सका।


बूूथ संख्या 48 मुस्तफाबाद सरैया में ईवीएम खराबी से मतदान प्रभावित हुआ। ईवीएम बदलने के बाद समस्या दूर हुई। बूथ संख्या हरथुआ में कंट्रोल मशीन बदलनी पड़ी। बूथ संख्या 114 में भी आंशिक रूप से मतदान प्रभावित हुआ।
विज्ञापन



लंभुआ के जादीपुर में ईवीएम खराबी से आधे घंटे देरी से मतदान शुरू हो सका। इसके अलावा अखंडनगर, कादीपुर, प्रतापपुरकमैचा ब्लॉक क्षेत्रों में भी ईवीएम खराबी की शिकायतें आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें