फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द दुरुस्त करें परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द दुरुस्त करें परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था
विज्ञापन

क्रासर
बीईओ को प्रतिदिन करना होगा स्कूलों का निरीक्षण
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक
फोटो संख्या-21
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के लिए डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने सभी बीईओ को रोज विद्यालयों का निरीक्षण करने के साथ शैक्षिक व अन्य मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कराने का आदेश दिया है। उन्होंने अधिकारियों के निरीक्षण में शैक्षिक गुणवत्ता खराब मिलने तथा व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर कार्रवाई की चेेतावनी दी है।
जिले में संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगातार गिर रही शैक्षिक गुणवत्ता पर प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। इसके लिए बृहस्पतिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम योगेश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा के साथ रणनीति तैयार की गई है। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को प्रति दिन अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों का स्वयं व एनपीआरसी के माध्यम से औचक निरीक्षण करवाते हुए शैक्षिक, अभिलेखीय तथा मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कराने का आदेश दिया है। बैठक के दौरान डीएम ने बीएसए को प्रसाधन, निर्माण, ड्रेस व पाठ्य पुस्तक वितरण तथा एमडीएम की अद्यतन रिपोर्ट बीईओ से प्राप्त कर क्रॉस चेकिंग कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने अफसरों के निरीक्षण में शिक्षकों की मनमानी, शैक्षिक गुणवत्ता खराब मिलने तथा मूलभूत सुविधाओं में कमी मिलने पर बीईओ के साथ संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। बैठक में सीडीओ अपूर्वा दुबे, बीएसए राजकुमार पंडित सहित सभी बीईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें