फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी और स्मृति जिले को देंगे कई बड़ी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
योगी और स्मृति जिले
विज्ञापन

को देंगे कई बड़ी सौगात
क्रासर
10 अक्तूबर को 16 परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
अमेठी के गौरीगंज में होगी जनसभा
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पहल पर 10 अक्तूबर को गौरीगंज के कौहार में आयोजित जनसभा में अमेठी को कई बड़ी योजनाओं का तोहफा मिलेगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में होने वाली इस जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्मृति ईरानी 13 योजनाओं की आधारशिला रखने के साथ ही सीएचसी बाजार शुकुल सहित बनकर तैयार तीन भवनों का लोकार्पण करेंगे। जनसभा में प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 10 अक्तूबर को जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। स्मृति की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री जहां दोनों सरकारों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनसमूह को देंगे वहीं जिले को कई योजनाओं की सौगात देते हुए उनका शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। स्मृति ईरानी की ओर से अमित शाह को भेजे गए पत्र को आधार मानें तो अमेठी के ताला में केंद्रीय विद्यालय, गौरीगंज में एफएम रेडियो सेंटर, कृषि विज्ञान केंद्र, राष्ट्रीय राजमार्ग 56 के चौड़ीकरण, मुसाफिरखाना मेें ट्रॉमा सेंटर, जामों ब्लॉक मुख्यालय पर महिला चिकित्सालय, जगदीशपुर में एएनएमटीसी का निर्माण, अमेठी जिले में चार आईटीआई की स्थापना के साथ ही गौरीगंज में सीएमओ कार्यालय व आवासीय-अनावसीय भवन निर्माण, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला भवन निर्माण, सीएचसी सेंटर अमेठी में भवन निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही गौरीगंज के असैदापुर स्थित अस्थाई जिला अस्पताल में निर्मित टीवी यूनिट, बाजार शुकुल के सीएचसी भवन व तिलोई के ओदारी स्थित पीएचसी का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें