फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की 10 दुकानों का अनुबंध पत्र निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटे की 10 दुकानों का
विज्ञापन

अनुबंध पत्र निलंबित
क्रासर
राशनकार्ड से आधार लिंकअप में लापरवाही का मामला

अमर उजाला ब्यूरो

गौरीगंज। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के उपभोक्ताओं का राशनकार्ड आधार से लिंकअप करवाने में लापरवाही बरतना जिले के 10 कोटेदारों को भारी पड़ गया। शुक्रवार को डीएम का अनुमोदन मिलने के बाद डीएसओ ने कोटेदारों का अनुबंध पत्र निलंबित कर दिया। सभी को सात दिन में शत-प्रतिशत राशन कार्ड को आधार से लिंक करवाने के साथ ही जवाब देने को कहा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने तथा शत-प्रतिशत राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं होने पर लाइसेंस निरस्त करने का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत राशनकार्डों को आधार कार्ड से लिंकअप नहीं करवाना जिले के 10 कोटेदारों को भारी पड़ गया। आधार कार्ड लिंकअप की समीक्षा तथा कई बार आदेश के बावजूद कोटेदार की ओर से कार्य में रुचि नहीं लेने से नाराज डीएसओ अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने मामले की जानकारी शुक्रवार को डीएम योगेश कुमार को दी। कोटेदारों की मनमानी व लापरवाही से नाराज डीएम ने डीएसओ को सभी दुकानों का लाइसेंस निलंबित करने का आदेश दिया। डीएम के आदेश पर डीएसओ ने अमेठी तहसील के अगहर, करौंदी, भौसिंहपुर व मनीरामपुर तथा तिलोई तहसील के कोटवा, भागीरथपुर, मीरामऊ, मेहमानपुर, तडिय़ा और भागीपुर के कोटेदारों का अनुबंध पत्र निलंबित कर दिया। साथ ही सात दिन में समुचित जवाब के साथ ही गांव के शत-प्रतिशत अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशनकार्ड को उपभोक्ता के आधार कार्ड से लिंक करवाने का आदेश दिया है। डेडलाइन में शत-प्रतिशत आधार लिंक नहीं होने तथा जवाब संतोषजनक नहीं होने पर दुकान का अनुबंध पत्र निरस्त करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें