फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड ने 24 कॉलेजों को बनाया अग्रसारण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड ने 24 कॉलेजों को
विज्ञापन

बनाया अग्रसारण केंद्र
क्रासर
कर सकेंगे व्यक्तिगत आवेदन पत्रों का अग्रसारण
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2017-18 के व्यक्तिगत/पत्राचार परीक्षार्थियों के आवेदन पत्रों को अग्रसारित करने के लिए बोर्ड ने जिले में 24 कॉलेजों को अग्रसारण केंद्र बनाया है। बोर्ड के निर्देश पर डीआईओएस कार्यालय ने सभी चयनित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर उनके दायित्व से अवगत करा दिया है।
हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में व्यक्तिगत/पत्राचार परीक्षार्थी के रूप में सम्मलित होने वाले परीक्षार्थियों के आवेदन पत्रों को बोर्ड की ओर से चयनित कॉलेज का प्रिंसिपल ही अग्रसारित कर सकता है। इसके लिए बीते दिनों जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से बोर्ड को कुछ कॉलेजों के नाम भेजे गए थे। भेजे गए नामों में बोर्ड ने 24 कॉलेजों को अग्रसारण केंद्र बनाए जाने पर सहमति दे दी है। बोर्ड की अनुमति के बाद जिन कॉलेजों को अग्रसारण केंद्र बनाया गया है, वहां के प्रधानाचार्यों को डीआईओएस की ओर से पत्र भेजकर इस बात की जानकारी भी दी जा चुकी है। डीआईओएस नंदलाल गुप्ता ने बोर्ड की ओर से 24 कॉलेजों को अग्रसारण केंद्र बनाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

इनसेट
पत्राचार के लिए अधिकृत हाेंगे ये केंद्र
बालक वर्ग में पत्राचार विधि से व्यक्तिगत परीक्षा फॉर्म अग्रसारण करने की जिम्मेदारी रणंजय इंकॉ गौरीगंज, एएच इंकॉ मुसाफिरखाना व रणवीर इंकॉ अमेठी को तो बालिका वर्ग में जीजीआईसी गौरीगंज, जीजीआईसी मुसाफिरखाना तथा जीजीआईसी अमेठी को दी गई है। एसपीएन इंकॉ तिलोई को कॉमन अग्रसारण सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
इन केंद्रों पर अग्रसारित होंगे बोर्ड फॉर्म
डीआईओएस नंदलाल गुप्ता ने बताया कि हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के व्यक्तिगत फॉर्म के अग्रसारण की जिम्मेदारी उमारमण राइंकॉ जामों, जीआईसी फुरसतगंज, जीजीआईसी जगदीशपुर, जीआईसी इन्हौना, भीमसेन इंकॉ बडग़ांव, डीइंकॉ गोकुला, जीजीआईसी शुकुल बाजार, केसीआरसी इंकॉ बाजार शुकुल, हनफी इंकॉ रसूलाबाद, गांधी इंकॉ कोरारी लच्छनशाह, एएच इंकॉ जगदीशपुर, मलिक मोहम्मद जायसी इंकॉ जायस, निषादराज इंकॉ किटियावां, जीआईसी टीकरमाफी, जनता इंकॉ मवई, जीआईसी राजा फत्तेपुर तथा जीआईसी जायस को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें