फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर हुई 79 करोड़ की धनवर्षा

Tue, 17 Oct 2017 10:16 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बाजारों में बिखरी रौनक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनतेरस पर्व पर मंगलवार को बाजार गुलजार रहा। बर्तन, कपड़ा, सराफा, वाहन व इलेक्ट्रॉनिक सामानों की जमकर बिक्री हुई। अविभाजित जिले (अमेठी जिले के सृजन से पहले की स्थिति) में दिन भर हुए व्यवसाय के दौरान अनुमानित 79 करोड़ रुपये का कारोबार धनतेरस पर हुआ।
विज्ञापन


सुल्तानपुर में 45 करोड़ और अमेठी में 34 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। ऑफर्स, छूट और नए आइटम से पटे पडे़ बाजारों ने ग्राहकों को जमकर लुभाया। युवाओं में ऑनलाइन खरीदारी का क्रेज रहा। वहीं,  दूसरी बेला से शहर व ग्रामीण अंचल की बाजारों में भीड़ चढ़ने लगी। शहर के चौक इलाके में आभूषण, वस्त्र, बर्तन व अन्य सामानों की खरीदारी में महिलाओं की खासी भीड़ रही। महंगाई को दरकिनार कर लोगों ने दीपावली पूजन के लिए नए डिजाइन के सोने व चांदी के लक्ष्मी-गणेश की खरीदारी की।


ऑटोमोबाइल सेक्टर में धनतेरस के दिन खरीद को लेकर काफी गहमा-गहमी रही। मोटर साइकिल एजेंसियों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। पहले से बुकिंग कराने के बावजूद रायल इंफील्ड खरीदने वाले कई ग्राहकों को निराशा हाथ लगी। प्रोपराइटर मिर्जा सगीर बेग के मुताबिक तकरीबन 250 लोगों ने बुलेट की बुकिंग कराई थी। इसमें से धनतेरस पर 160 लोगों को ही डिलीवरी दी जा सकी। शेष ग्राहकों को आपूर्ति होने पर दीपावली तक गाड़ी दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रोपराइटर दीपक जैन के मुताबिक इस बार जीएसटी की वजह से दाम कम हुए हैं। इससे ग्राहकों में बाइक खरीद को लेकर खासा उत्साह रहा। बताया कि जिले में करीब 500 मोटर साइकिलों की बिक्री हुई है। वहीं चार पहिया वाहनों की बिक्री में भी धनतेरस पर तेजी देखी गई। जिले में करीब 60 वाहन धनतेरस पर ग्राहकों ने खरीदे। एक अनुमान के मुताबिक जिले में चार पहिया वाहनों का करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। 15 करोड़ से अधिक की बाइकें बिकीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें