फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन-रात कोरोना वायरस की जांच में जुटे रहे चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस कोविड-19 की जांच के लिए जिला अस्पताल के चिकित्सक दिन-रात ड्यूटी में लगे हैं। रविवार की रात 11 बजे तक चिकित्सकों ने 314 लोगों की जांच की। सोमवार की दोपहर बाद तीन बजे तक चिकित्सकों ने 454 लोगों की जांच की है। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक छुट्टी में भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए चिकित्सक लगातार अपनी सेवा दे रहे हैं। जिला अस्पताल में रविवार की दोपहर तीन बजे से रात 11 बजे तक चिकित्सकों ने बाहर से पहुंचने वाले 314 लोगों की जांच की। सोमवार की सुबह आठ बजे से चिकित्सक दोबारा जांच में जुट गए।
जिला अस्पताल में बनाए गए कोरोना वायरस ओपीडी में चिकित्सक व अन्य स्टाफ ने दोपहर बाद तीन बजे तक 454 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की। जिला अस्पताल में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए चिकित्सक छुट्टी में भी ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में पिछले 24 घंटे में कुल 768 लोगों की जांच की गई है। राहत की बात ये रही कि अभी तक जिले में एक भी कोरोना वायरस से पीडित कोई मरीज नहीं मिला है। सीएमएस ने जांच में जुटे चिकित्सकों की सराहना भी की।
जिला अस्पताल में सोमवार को उत्तर प्रदेश होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले होमगार्ड व पीआरडी के जवानों ने बाहर से पहुंचने वाले लोगों को बिस्किट व पानी का वितरण किया। इस मौके पर फिरोज अहमद, राम तीरथ प्रजापति, मनोज कुमार यादव, संतोष कुमार यादव, बृजेश कुमार सिंह, राम चेत वर्मा, राधे श्याम प्रजापति मौजूद रहे।
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को भी सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने कमर कसी है। सोमवार को एसपी के आदेश पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रतिसार निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने सभी कार्यालयों को सैनिटाइज किया।
एसपी ने मातहतों से अपील की है कि मास्क, ग्लव्स व सैनिटाइजर का नियमित उपयोग करें और सोशल डिस्टेंस बनाकर ड्यूटी करें। पुलिस विभाग के आरआई इंद्रसेन सिंह ने बताया कि जिले में तैनात सभी अधिकारी व कर्मचारियों को मास्क, ग्लव्स व सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया गया है।
कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन में रविवार की रात पुलिस अधीक्षक सड़क पर उतर पड़े। एसपी ने शहर के डाकखाना, गंदानाला, जिला अस्पताल, रोडवेज, दीवानी मोड़ जैसे स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की। एसपी ने कहा कि लॉकडाउन आपके हित में है और इसका पालन कर देश को स्वस्थ रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें