फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

748 ने छोड़ी यूपी बोर्ड की परीक्षा

Fri, 19 Feb 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में शुक्रवार को इंटरमीडिएट गृह विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई जिसमें 748 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में हाईस्कूल के संगीत वादन एवं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के उर्दू, फारसी में कोई भी परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं था।
विज्ञापन



जिले के 163 केंद्रों पर आयोजित हो रही बोर्ड परीक्षा शुक्रवार को मात्र 90 केंद्रों पर ही कराई गई। सुबह की पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान में पंजीकृत 10,302 परीक्षार्थियों में से 748 अनुपस्थित रहे। शुक्रवार को छह सचल दल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।

33 कॉलेजों ने नहीं अपलोड किया रिकॉर्ड
सुल्तानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अटेंडेंस एप पर उपस्थिति-अनुपस्थिति का रिकॉर्ड अपलोड करने का प्रयास बेअसर रहा। पहले दिन लगभग 40 केंद्र व्यवस्थापकों ने रिकॉर्ड अपलोड नहीं किए। दूसरे दिन काफी प्रयासों के बाद सात केंद्रों से अटेंडेंस अपलोड हो सकी। उपस्थिति अपलोड करने के लिए प्रशिक्षक नियुक्त किए गए जीआईसी पिपरी के प्रधानाचार्य दिवाकर मिश्र ने बताया कि 33 कॉलेजों में से पांच सहायता प्राप्त विद्यालय भी हैं, जिन्होंने बोर्ड के एप पर उपस्थिति अपलोड नहीं की है। जिन विद्यालयों से उपस्थिति-अनुपस्थिति का रिकॉर्ड अपलोड नहीं हो रहा है, वहां के केंद्र व्यवस्थापकों से जवाब-तलब कर बोर्ड को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


प्राप्त हुआ अनुपूरक प्रश्नपत्र
सुल्तानपुर। डीआईओएस कार्यालय के परीक्षा प्रभारी भानु प्रताप ने बताया कि जिन कॉलेजों में प्रश्नपत्र पूरे नहीं थे, उनके केंद्र व्यवस्थापकों की मांग पर बोर्ड ने प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया है। 23 फरवरी तक होने वाली परीक्षाओं के प्रश्नपत्र कार्यालय को प्राप्त हुए हैं, जिन्हें संबंधित केंद्रों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें