भदैंया (सुल्तानपुर)। धना का पूरा गांव में शुक्रवार की सुबह खेत गए ग्रामीणों ने एक हिरन के बच्चे को मृत पाया। वन कर्मियों की मानें तो हिरन की मौत बीमारी से हुई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के धना का पूरा गांव के लोग शुक्रवार की सुबह खेत गए थे। ग्रामीणों ने खेत में एक हिरन के बच्चे को मृत पाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना के बाद वन विभाग के बीट प्रभारी अतुल सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
अतुल सिंह की मानें तो हिरन की उम्र करीब 10 माह थी। उसकी मौत बीमारी से हुई है। वन कर्मी ये पता लगाने की कोशिश में है कि आखिर हिरन का बच्चा यहां कैसे पहुंचा।