श्रुति यादव ने 90.40 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप
सुल्तानपुर। इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन (आईसीएसई) बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में जिले के एकमात्र स्कूल में शत-प्रतिशत परिणाम रहा। स्कूल की छात्रा श्रुति यादव ने सर्वाधिक 90.40 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया।
वीरभान सिंह ने 90 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा, अभिनव कुमार सिंह व कृष्णा यादव ने 89 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
मंगलवार को आईसीएसई बोर्ड के 10वीं के परीक्षा परिणाम में जिले के एकमात्र स्कूल गुरुचरन पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 49 में से सभी 49 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसमें 23 छात्राएं और 26 छात्र शामिल हैं।
स्कूल की छात्रा श्रुति यादव ने 90.40 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर रहे वीरभान सिंह को 90 प्रतिशत अंक मिला।
अभिनव कुमार सिंह व कृष्णा यादव ने समान 89 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 88.60 प्रतिशत अंक के साथ दिशा सिंह चौथे स्थान पर रहीं।
शिवम पांडेय को 87.40 प्रतिशत के साथ पांचवां स्थान हासिल हुआ। गुरुचरन कौर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या तेजिंदर कौर ने छात्र-छात्राओं की सफलता पर मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने भी छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई की।