फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के बयान के विरोध में खून से लिखा खत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी के बयान के विरोध में चुनाव आयोग को खून से लिखा खत
विज्ञापन


गौरीगंज। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पूर्व पीएम राजीव गांधी पर दिए गए अमर्यादित बयान पर अमेठी के लोगों को गहरा झटका लगा है। पीएम मोदी के बयान की निंदा करते हुए शाहगढ़ विकास खंड के मनोज कश्यप ने चुनाव आयोग को खून से पत्र लिखा है।

खून से पत्र लिखने का दावा करते हुए मनोज ने पीएम मोदी के बयान को अत्यंत पीड़ादायी व करोड़ों देशवासियों को आहत करने वाला बताया है।

कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी ने 18 वर्ष के लोगों को मताधिकार, पंचायतीराज व्यवस्था लाने के साथ में देश में कंप्यूटर की क्रांति लाकर देश का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन


उनके कार्य की सराहना पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी तक कर चुके हैं। बोफोर्स मामले में पूर्व पीएम राजीव गांधी को कोर्ट से क्लीन चिट भी मिल चुकी है।

पीएम मोदी के बयान से अमेठी वासियों में रोष है। मनोज ने लिखा है कि हम सबके मन में राजीव गांधी का अपमान करने वालों के प्रति वही भाव है जो उनकी निर्मम हत्या करने वालों के लिए है।
विज्ञापन


कहा कि अमेठी की पवित्र भूमि में राजीव गांधी की भावनाएं समाई हुई हैं। मनोज ने आयोग को खत में कहा है कि वोट के लिए इतनी घटिया बातें न बोलने के लिए नरेंद्र मोदी को निर्देशित करे। एमएलसी दीपक सिंह ने अपने ट्िविटर हैंडल पर इस पत्र को पोस्ट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें