फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराया ट्रक, दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मौनी अमावस्या पर गोंडा से प्रयागराज कुंभ स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित त्रिसुंडी गांव के पास कोहरे में सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि किशोर समेत 11 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



गोंडा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के तेलियानी उपाध्यायपुर गांव से शनिवार की देर रात श्रद्धालुओं का एक जत्था प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर कुंभ स्नान के लिए ट्रक से निकला था। ट्रक अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के त्रिसुंडी गांव के पास रविवार की सुबह करीब पांच बजे पहुंचा था कि कोहरे की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया।


हादसे में बिट्टन देवी (60) पत्नी राम लुटावन, सीता (48) पत्नी बड़कऊ, रानी देवी (32), मिथिलेश (28), राम सजीवन (50), दुर्गावती (38), रघुनंदन (65), ननकऊ (48), मुन्नालाल (37), कृष्ण नारायन (48), सावित्री (30), अंशुमान (17) और माया (30) सभी निवासी तेलियानी उपाध्यायपुर थाना कोतवाली देहात जिला गोंडा गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार के बाद पहुंचे त्रिसुंडी गांव के लोगों ने ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन



आनन-फानन में सभी को सीमा से सटे प्रतापगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बिट्टन देवी और सीता को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का उपचार प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में चल रहा है। पीपरपुर थानाध्यक्ष श्यामसुंदर ने बताया कि त्रिसुंडी गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पेड़ से टकराया है, जिसमें दो श्रद्वालुओं की मौत हुई है। घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें