फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ रुपये के बकाए में कटे 16 विभागों के कनेक्शन
विज्ञापन

क्रासर
विद्युत वितरण खंड ने की बड़ी कार्रवाई
बीएसए, उद्यान समेत कई कार्यदायी संस्थाओं के कटे बिजली कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। विद्युत वितरण खंड प्रथम ने बिजली बिल बकाए पर पहली बार बड़ा कदम उठाया है। वितरण खंड ने बिजली बिल नहीं जमा करने पर शुक्रवार को जिले के 16 विभागों को कनेक्शन काट दिया है। इन विभागों पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। नोटिस जारी करने के बाद भी विभाग बकाया बिल नहीं जमा करवा रहे थे।
बिजली बिल बकाए से जूझ रहे पावर कॉर्पोरेशन ने जिले में पहली बार बड़ी कार्रवाई की है। कई वर्षों का विद्युत बिल बकाया नहीं जमा करने पर वितरण खंड प्रथम ने 16 सरकारी विभागों का बिजली कनेक्शन शुक्रवार को कटवा दिया। इन विभागों पर 1,48,99,125 रुपया बकाया है। वितरण खंड के मुताबिक कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी ये विभाग बकाया बिजली बिल नहीं जमा करवा रहे थे। इसमें जिला बेसिक शिक्षा, जिला उद्यान विभाग, जिला क्रीड़ाधिकारी, मंडी समिति समेत कई कार्यदायी संस्थाओं के कार्यालय शामिल हैं। दिन में बिजली कनेक्शन काट दिए जाने से इन कार्यालयों में अंधेरा छा गया है। विभागों के कार्य प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पत्र के बाद भी विभागों ने नहीं जमा किया बिल
अधिशाषी अभियंता प्रथम बालकृष्ण ने बताया कि इन विभागों को कई पत्र जारी कर बकाया विद्युत बिल जमा कराने को कहा गया था। अधिकारियों के निर्देश पर कार्यालयों का कनेक्शन काटा गया है। कनेक्शन काटने के लिए टीम लगाई गई थी।

बॉक्स
विभाग का नाम - बकाया धनराशि
कृषि उत्पादन मंडी समिति- 12,50,372
एक्सईएन लघु सिंचाई - 6,84,281
एक्सईएन सिंचाई खंड जेल रोड- 3,96,225
एक्सईएन शारदा सहायक खंड 49- 3,77,088
एक्सईएन शारदा सहायक खंड सिविललाइन- 8,68,991
एक्सईएन पीडब्ल्यूडी- 8,54,703
एक्सईएन पीडब्ल्यूडी नई बिल्ड़िंग- 11,89,666
एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण- 16,97,160
एक्सईएन नलकूप वर्कशॉप- 24,67,183
एक्सईएन नलकूप खंड- 22,36,871
एक्सईएन शारदा सहायक पयागीपुर- 2,01,307
सहायक अभियंता सिंचाई- 3,40,000
एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण- 1,46,266
बेसिक शिक्षा कार्यालय- 9,43,727
जिला उद्यान विभाग- 10,54,777
जिला क्रीड़ाधिकारी कार्यालय-1,90,508
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें