फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम ने बरामद की साढ़े छह लाख रुपये की अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी टीम ने बरामद की साढ़े छह लाख रुपये की अवैध शराब
विज्ञापन

- मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाई गई थी शराब
- चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार
फोटो संख्या-12
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के खोड़हा गांव में आबकारी विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारकर मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाई गई साढ़े छह लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की है। इस कारोबार में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
मोतिगरपुर थाने के भैरोपुर गांव निवासी सभाराज कनौजिया ने इसी थाने के खोड़हा गांव में एक अन्य मकान बनवाया है। बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग को मध्य प्रदेश से तस्करी करके अवैध शराब लाए जाने की सूचना मिली। इस सूचना पर आबकारी निरीक्षक विपिन कुमार यादव, संतोष सिंह व प्रदीप भारती आबकारी टीम के साथ छापा मारने के लिए खोड़हा पहुंचे। आबकारी टीम को देखकर अवैध शराब के कारोबार में शामिल आरोपियों ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया। आबकारी टीम ने मकान को घेर लिया और इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष धनंजय सिंह की मौजूदगी में कमरे का ताला तुड़वा कर खोला गया तो अंदर के कमरे से सभाराज कनौजिया का भाई संतोष कनौजिया और उसका रिश्तेदार मुकेश रजक निवासी पाकड़पुर थाना करौंदीकलां मौजूद मिले। जबकि सभाराज कनौजिया और उसका छोटा भाई रिंकू कनौजिया फरार हो गए। आबकारी टीम ने कमरे से 124 पेटी और 25 शीशी बरामद की। इसके अलावा पांच सौ ढक्कन, दो सौ खाली शीशी व 20 लीटर स्प्रिट बरामद की गई है। आबकारी इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि बरामद शराब इंदौर मध्यप्रदेश की बनी है। यह शराब अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए वैध है। आबकारी निरीक्षक प्रदीप भारती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों संतोष कनौजिया, मुकेश रजक, सभाराज कनौजिया व रिंकू कनौजिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बरामद शराब की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये
सुल्तानपुर। जिला आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये है। यह शराब मध्य प्रदेश से तस्करी करके लाई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें