फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ में आधार कार्ड मिलने के मामले में डाक कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कबाड़ में आधार कार्ड मिलने
विज्ञापन

के मामले में डाककर्मी सस्पेंड

फोटो भी है
रानीपुर गांव का मामला
सुल्तानपुर। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर गांव में बुधवार को कबाड़ में मिले आधार कार्ड के मामले में डाक अधीक्षक ने स्थानीय डाक कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय स्तर पर जांच कमेटी भी गठित कर दी गई है।
कोतवाली कादीपुर के रानीपुर गांव में बुधवार को एक कबाड़ की दुकान पर बड़ी संख्या में आधार कार्ड मिले थे। कबाड़ व्यवसायी ने आधार कार्ड देने के पीछे स्थानीय डाक कर्मी का नाम बताया था। मामले का खुलासा होने के बाद डाक विभाग में हड़कंप मच गया। डाक अधीक्षक एसएन दुबे ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कादीपुर सर्किल के हेड पोस्टमास्टर से मामले के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि संबधित क्षेत्र के स्थानीय डाक कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डाक अधीक्षक ने बताया कि आधार कार्ड को कबाड़ में देने के मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज नहीं चलेगी कोटा-पटना एक्सप्रेस
सुल्तानपुर। परिचालन संबंधी कारणों से बृहस्पतिवार को कोटा-पटना एक्सप्रेस का संचालन अपने आरंभिक स्टेशन से नहीं किया गया। यह जानकारी मंडल वाणिज्य प्रबंधक एमएल मीना ने दी। उन्होंने बताया कि एक सितंबर को लखनऊ रेलमंडल में कोटा-पटना एक्सप्रेस का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें