फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने किया थाने का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबित विवेचनाओं का जल्द करें निस्तारण: एसपी
विज्ञापन

क्रासर
आईजी की बैठक में शामिल होने के बाद सीधे पहुंचे कूरेभार थाने
एक घंटे तक किया निरीक्षण, पुलिस कर्मियों के छूटे पसीने
फोटो संख्या-49
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। फैजाबाद मंडल से आईजी की बैठक कर वापस सुल्तानपुर लौट रहे नवागत पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा बृहस्पतिवार दोपहर बाद कूरेभार थाने पहुंच गए। एसपी ने थाने का गहन निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष से लंबित विवेचनाओं को जल्द से जल्द निपटाने का आदेश भी दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने कूरेभार थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप यादव को थाना परिसर व भोजनालय के आस-पास साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। एसपी ने नव निर्मित पुरुष बैरिक व निर्माणाधीन महिला बैरिक का जायजा लेते हुये कंप्यूटर कक्ष, थाना कार्यलय, शस्त्रागार कक्ष का सघन निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष वीपी यादव को थाने में खड़े मुकदमों से संबंधित वाहनों को विभाग से नियमानुशार अनुमति लेकर मामले का निस्तारण करवाने का आदेश भी दिया। एसपी अमित वर्मा ने बताया कि किसी भी दशा में महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समय-समय पर क्षेत्र में तलाशी अभियान चला कर अराजकतत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही थाने पर तैनात उपनिरीक्षकों को लंबित विवेचनाओं का जल्द से जल्द निस्तारण कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें