फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का फंदे से
विज्ञापन

लटकता मिला शव
क्रासर
परिवारीजनों ने जताई हत्या की आशंका

अमर उजाला ब्यूरो
कुड़वार (सुल्तानपुर)। हैदराबाद से गांव आ रहे एक युवक का शव बाग में रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता पाया गया। परिवारीजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। बल्दीराय थाना क्षेत्र के मेरूपुर गांव निवासी बबलू उर्फ वेद प्रकाश यादव (22) पुत्र मनीराम हैदराबाद में अपने भाई आनंद प्रकाश के साथ नौकरी करता है। तीन दिन पूर्व वेद प्रकाश अपने भाई को गांव जाने की बात कहकर निकला था। मंगलवार की सुबह कुड़वार थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के बाहर बाग में महुए के पेड़ में रस्सी के सहारे वेद प्रकाश का शव लटकता पाया गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर तलाशी ली। पैंट में मिले पहचान पत्र से शव की शिनाख्त हुई। सूचना के बाद पहुंचे मनीराम ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि वेद प्रकाश तीन दिन पहले हैदराबाद से निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इस बाबत एसओ देवेश कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
युवक की गला घोंटकर हत्या
क्रासर
मकान की छत के कमरे में मिला शव

फोटो संख्या-39
अमर उजाला ब्यूरो
चांदा (सुल्तानपुर)। गरीबपुर गांव में मकान की छत पर सो रहे युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद की है।
विज्ञापन

चांदा कोतवाली क्षेत्र के गरीबपुर गांव निवासी आशुतोष प्रजापति (30) पुत्र जगन्नाथ प्रजापति सोमवार की रात में मकान की छत पर बने कमरे में सो रहा था। मंगलवार की सुबह सात बजे आशुतोष का सात वर्षीय बेटा प्रियांशु सोकर उठा और पिता को बुलाने के लिए छत पर गया। छत पर बने कमरे में रखी चारपाई के नीचे आशुतोष औंधे मुंह पड़ा था। बच्चे ने आवाज दी तो परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। शुरुआतत में परिवारीजनों ने सोचा कि शायद आशुतोष को किसी विषैले जंतु ने काट लिया होगा। परिवारीजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए देवार घाट पहुंचे जहां क्रिया कर्म के दौरान लोगों की नजर आशुतोष के गले पर पड़ी। आशुतोष का गला काला पड़ा था। परिवारीजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तो कमरे में नायलॉन की एक रस्सी मिली। इस बाबत चांदा कोतवाल अनिल सोनकर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ साफ होगा।
विज्ञापन

इनसेट
परिवार में मचा कोहराम
चांदा। गरीबपुर गांव निवासी आशुतोष प्रजापति के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। बच्चों में बड़ी बेटी अनामिका (12) व छोटी बेटी गरिमा (8) शामिल हैं। आशुतोष पूर्व में एलआईसी का एजेंट का काम करता था। वर्तमान में चार पहिया वाहन का चालक था। आशुतोष की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें