फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बिजली कटौती से 70 हजार लोग परेशान

Mon, 12 Oct 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर। विद्युत उपकेंद्र धम्मौर से जुड़े गांवों में पिछले छह महीने से बिजली संकट बना हुआ है। ओवरलोडिंग के चलते रोस्टिंग और बार-बार फॉल्ट आने से करीब 70 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। शनिवार को भी उपभोक्ताओं को दिनभर बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सुबह छह से नौ बजे तक आपूर्ति बाधित रही। दोपहर 12 से दो बजे और शाम चार से पांच बजे तक ओवरलोडिंग के कारण बिजली गुल रही। शाम सात बजे 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति ठप हो गई। रात आठ बजे बिजली बहाल हुई, लेकिन साढ़े आठ बजे महेशनाथ मंदिर के पास धम्मौर फीडर में फिर फॉल्ट आ गया। इसके बाद रात 10 बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी।

मनोज सिंह, रणजीत सिंह, संतोष अग्रहरि और पवन कुमार ने बताया कि छह महीने से समस्या बनी हुई है। विभाग स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि फीडर ओवरलोड होने पर रोस्टिंग की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें